Press "Enter" to skip to content

नए साल पर ठंड और कोहरे से मिलेगी राहत! 2 जनवरी से बारिश की आशंका

बिहार: साल 2023 का अंत है और बिहार में अभी तक कड़ाके की ठंड नहीं शुरू हुई है। राज्य में पिछले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान बढ़कर दोगुना हो गया। इस सीजन में पटना सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड के आसार कम हैं।

प्रदेश में अभी और बढ़ेगी ठंड, तापमान में 3 से 4 डिग्री की आ सकती है कमी

इसी बीच मौसम विभाग ने नए साल यानी 2 जनवरी से बिहार के अधिकतर हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। अगले सप्ताह तीन दिन तक राज्यभर में बूंदाबांदी हो सकती है। इससे मौसम में परिवर्तन होगा। इसके बाद 4 जनवरी से ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान है।

अगले हफ्ते से दिसंबर में पड़ने वाली ठंड जैसा एहसास होगा। बता दें कि पटना सहित 26 शहरों के अधिकतम तापमान में मंगलवार को गिरावट और पांच शहरों में बढ़ोतरी हुई। पटना में सुबह कोहरा छाया रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम पारा 28.6 डिग्री फारबिसगंज का रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 13.7 व अधिकतम 25.9 डिग्री रहा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *