मुजफ्फरपुर: साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर में साहूपोखर पूजा समिति द्वारा अगहन व भौमवती अमावस्या के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का रंग-बिरंगे फूलो से महाश्रृंगार किया गया। इसके पूर्व आचार्य पंडित अजय झा ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन उपरांत पंचामृत स्नान कराया। उसके बाद रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार के उपरांत भव्य आरती की।
पूजा समिति के मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि जगतकल्याण की कामना से हर अमावस्या पर भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार किया जाता है। अगहन अमावस्या के साथ-साथ आज भौमी अमावस्या जिसका अतिविशेष महत्व है आज के पूजन स्नान दान और शिव पार्वती के पूजन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती हैं। साथ ही पृत भी प्रसन्न होते है।
इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी, सचिव रमण मिश्रा, पुजारी जितेन्द्र तिवारी, पंडित राजेन्द्र झा, पंडित राकेश तिवारी, श्रीरंजन साहू, तारा गुप्ता, आकाश चौधरी, आर्यन तिवारी, सागर कुमार, निर्मला साहू, आदर्श सिंह आदि मौजूद रहे।













Be First to Comment