मुजफ्फरपुर: मोतीझील स्थित भगवान महावीर जैन मंदिर में मंगलवार से पर्युषण महापर्व दसलक्षण प्रारंभ हो गया। सुबह में जिनेंद्र देव की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।

मंदिर कमेटी के प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि भगवान के ऊपर शांति मंत्रों द्वारा शांति धारा की गई। महापूजा अर्चना कर दिन में उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की गई। श्री जैन ने बताया कि क्षमा धर्म को धारण करने से जीवन सुधर जाता है। विकारों पर विजय पाना अर्थात विकृति का विनाश और विशुद्ध का विकास करना इस पर्व का ध्येय है। दस लक्षण में पहले दिन उत्तम क्षमा को लोगों ने जाना।













Be First to Comment