Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: रुद्राभिषेक के बाद हरी सब्जियों से हुआ साहूपोखर महादेव का महाश्रृंगार 

मुजफ्फरपुर: जिले के साहूपोखर स्थित महादेव मंदिर मे सावन की पांचवी व पुरुषोत्तम मास की तीसरी सोमवारी पर साहूपोखर महादेव का हरी सब्जी से महाश्रृंगार किया गया। इसके पूर्व पंडित आचार्य अजय झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन व पंचामृत स्नान करा रूद्राभिषेक कराया। फिर महाश्रृंगार कर आरती की गई।  पूजा समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि भोलेनाथ से जगतकल्याण के कामना कर पूजा अर्चना की गई।साथ ही पुरुषोत्तम मास की तीसरी सोमवारी पर पूजन करने से शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है।  इसलिए इस दिन के पूजा जप-तप का विशेष महत्व है।

लोगो के जीवन मे हरियाली बनी रहे इसी उद्देश्य से भोलेनाथ का हरी सब्जी से महाश्रृंगार कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मनीष कुमार सोनी, पुजारी जितेन्द्र तिवारी, पंडित रीतेश मिश्र, पंडित राकेश तिवारी, पंडित रमण मिश्रा, श्रीरंजन साहू, तारा गुप्ता, रौशन महतो, धीरज सिन्हा, संतोष महतो, आर्यन तिवारी, अश्लोक श्रीवास्तव, निर्मला साहू सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *