Press "Enter" to skip to content

नूनूवती पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय नूनूवती की प्रतिमा का स्थापना एवं अनावरण समारोह का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरपुर: शहर से सटे रहुआ, मुशहरी में नूनूवती पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वर्गीय नुनुवती की प्रतिमा का स्थापना एवं अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। प्रतिमा का अनावरण अनंत विभूषित स्वामी हरिराम चार्य महाराज ने किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हुए। इसके अलावा नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, बोचहां विधायक अमर पासवान, पूर्व मंत्री रमई राम की बेटी गीता देवी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार, मुकुल, समेत कई नेता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं अनावरण के बाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में माता-पिता का उच्च स्थान है, माता पिता की सेवा कर के ही लोग पुण्य के भागी बनते हैं, एक अच्छे व्यक्ति की पहचान है कि वह अपने माता-पिता की सेवा करे, जब व्यक्ति अच्छा होगा तभी समाज के लिए काम करेगा और अच्छे व्यक्ति से ही देश का निर्माण होगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *