मुजफ्फरपुर: भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर में चल रही वार्षिक कार्यशाला का समापन महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो सत्यनारायण गुप्ता ने सभी कार्यक्रम और योजनाओं की समीक्षा एवं ॐ के साथ सभी कार्यों की सहमति में साधुवाद किया।

उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अध्ययन और शिक्षण की तैयारी के लिए सभी प्राध्यापकों की भूरी भूरी प्रशंसा की । नैक मूल्यांकन के लिए सभी प्राध्यापकों को अग्रिम बधाई दिया । उन्होंने कहा कि अपनी बोली, भाषा मे अध्ययन के लिए पहली बार ऐसी शिक्षा नीति बनी है और इस काल मे हम सभी विधमान है यह हमलोगों के लिए बहुत सौभाग्य की बात है । सबों ने राष्ट्र के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना के साथ यह कार्यशाला का समापन किया ।











Be First to Comment