मुजफ्फरपुर: जिले में मुजफ्फरपुर डांसर एसोसिएशन की ओर से परम गुरु नंदलाल मिश्रा के दिव्यांग आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें गुरु के व्यक्तित्व, सरल स्वभाव और शास्त्रीय संगीत एवं गायन अपूरणीय क्षति पर परिचर्चा की गई।

वहीं गुरु के भावपूर्ण श्रद्धांजलि के दिन मुजफ्फरपुर डांसर एसोसिएशन से जुड़े तमाम डांस क्लासेस को बंद कर गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर उनके पुत्र उदय शंकर मिश्रा, गौरी शंकर मिश्रा एवं मुजफ्फरपुर के नृत्य और गायन जगत से जुड़े लोग शिक्षक भी मौजूद रहे। मुजफ्फरपुर डांसर एसोसिएशन के अनिल शेखावत, शिशिर दास, मुकेश शेरगिल, अमन मोंटी, रजनी रंजन, जानवी, सुनील, सागर, बबलू, अविनाश, अब्दुल्लाह, धीरेंद्र जैस्वाल, नीरज, सुमित नंदन,रवि सूरज, अमन, विकी कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, अभय चक्रवर्ती, सुशांत कुमार, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौजूद रहे।







Be First to Comment