Press "Enter" to skip to content

बिहार के लाल का कमाल: पिता करते हैं मजदूरी, बेटा गौतम कुमार करेगा कैलिफॉर्निया में भारत का प्रतिनिधित्व

पटना: बिहार के मजदूर के बेटे ने लगन और मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। मसौढ़ी के कादिरगंज थाना के कल्याणपुर मुसहरी निवासी गौतम का चयन अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2023 हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिए हुआ है। इस प्रोग्राम में विश्वभर मात्र 20 लोग ही चयनित हुए हैं। महीने भर चलनेवाले विश्वस्तरीय प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए चुने गए वह एकमात्र भारतीय है।

बिहार के लाल का कमाल: पिता करते हैं मजदूरी, बेटा करेगा कैलिफॉर्निया में भारत की नुमाइंदगी, जानिए कौन है गौतम कुमार?

पिता मजदूर, बेटा करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
अमेरिका में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह जानकारी उद्यमी और डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ शरद विवेक सागर ने ट्वीट कर साझा की। हैनसेन लीडरशिप इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रैड फ्रैजियर ने गौतम को पत्र भेजा है। यह कार्यक्रम जुलाई में होगा। 17 विभिन्न देशों के युवाओं को एक साथ अमेरिका के कैल़िफोर्निया में आमंत्रित किया जाएगा। बीपीएल श्रेणी में है परिवार गौतम का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) श्रेणी में आता है। उनके पिता संजय मांझी टोला सेवक हैं। इसके अलावा परिवार का खर्च चलाने के लिए मजदूरी भी करते हैं। उनकी मां लगनी देवी गृहिणी हैं।

10वीं पास करने वाले परिवार के पहले सदस्य
गौतम अपने परिवार में हाई स्कूल पूरा करने और कॉलेज जाने वाले पहले सदस्य हैं। गौतम ने बताया कि हैनसेन लीडरशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था। ऑनलाइन साक्षात्कार हुआ और मेरा चयन इस कायर्क्रम के लिए किया गया। गौतम ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के कुछ युवाओं को प्रशिक्षित किया जाता है। उन्हें अमेरिका आने-जाने का हवाई किराया, रहने एवं खाने की व्यवस्था मुफ्त दी जाएगी। गौतम को राष्ट्रीय संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना गया। उन्हें डेक्स्टेरिटी द्वारा निरंतर प्रशिक्षित किया गया है। गौतम हरियाणा में रहता है और कंप्यूटर साइंस(द्वितीय वर्ष) का छात्र है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *