मुजपफरपुर के जन नेता पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मुजफ्फरपुर के सैकड़ों सम्मानित जणी के साथ अटल सभागार में भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवं भारत माता, बंदेमातरम के उद्घोष के साथ मनाया। केक काटकर बिहार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व विधान पार्षद नरेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद गीता देवी, पूर्व मेयर विवेक कुमार, वार्ड पार्षद रूपम कुमारी, घर ऑफ कॉमर्स के पुरुषोत्तम लाल पोद्दार, सी.पी. सिंह, भाजपा नेता मनोज शाही, उमेश पाण्डेय, हरेराम मिश्र, अमित कुमार इत्यादि मौजूद रहे। मंच का संचालन सुनील कुमार ने किया।

शर्मा ने बिहार दिवस के अवसर पर बारहवीं में कॉमर्स के जिला टॉपर कोमल कुमारी पिता अशोक कुमार गिरी एवं माता सुधा देवी को सम्मानित किया। कोमल को सम्मानित एवं आशीर्वाद देने वालों में पुरुषोत्तम पोद्दार, डॉ.विजयेश कुमार प्रमुख थे। वार्ड 31 के वार्ड पार्षद रूपम कुमारी ने भी सम्मानित किया। शर्मा ने कहा कि पुरे विश्व में बिहार के डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक अव्वल है पुरे विश्व को प्रजातंत्र का पाठ बिहार ने पढ़ाया। सबसे पुराना विश्वविद्यालय नालंदा बिहार ने दिया।

भगवान बुद्ध की कर्मस्थली रही, भगवान महावीर का जन्म स्थली रहा. महात्मा गाँधी बिहार के चंपारण से गांधी बने। वीर कुवंर सिंह, वैकुंठ शुक्ला जैसे स्वतंत्रता सेनानी दिया, कालिदास, राष्ट्र कवि दिनकर दिया, भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद जी बिहार के ही थे। संवैधानिक लिखने वाले एवं सच्चिदानंद सिन्हा से एवं श्रीकृष्ण बाबू जैसे मुख्यमंत्री दिया। गिनती कम पर रही है ऐसे विभूतियों के नाम गिनाने में । घुमा कला भी पूरे विश्व में चर्चित है पर आज कारखाने के अभाव में बिहार मजदूरों का प्रबंध रह गया है। बिहारी आगे हो गया और बिहार पीछे रह गया है। इसलिए सभी को आज लेना होगा कि विकास के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति पैदा की जाए। नरेंद्र बाबु ने शंकराचार्य से शास्त्रार्थ करने वाले मनन मिश्रा का उदहारण दिया जिसके न्यायाधीश मनन मिश्रा की पत्नी बनी ।
सभी वक्ताओं ने विक्रम संवत 2080 वर्ष प्रतिपदा की शुभकामना सर्वो को दिया । इस अवसर पर कैरियर मेकर के प्रबंध निदेशक उपेन्द्र कुमार ने कोमल को निःशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की।






Be First to Comment