मुजफ्फरपुर: दिगंबर जैन समाज का ‘पर्युषण पर्व रविवार को समाप्त हो गया। अंतिम दिन क्षमा वाणी का पावन पर्व मनाया गया। दोपहर 12.30 बजे मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई और सायंकाल में मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। उसके बाद क्षमावाणी पर्व मनाया गया।

पयुर्षण के अंतिम पर्व में आता है क्षमावाणी पर्व, जो राग-द्वेष, अहंकार से भरे इस संसार में अपने-अपने हितों और अहंकारों की गठरी को दूर करने का मौका हमें देता है।


शोभा यात्रा में सुमेर चन्द जैन, राजेश जैन, नरेन्द्र जैन, गंगवाल अमरचंद जैन, राकेश जैन, ओमप्रकाश जैन, अनिल जैन, चकेश जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, नितिन जैन, सचिन, नवीन, अभिषेक, अतुल, संजय जैन व धिरू जैन थे। वहीं, महिला मंडल में वीणा जैन, सरोज जैन, अनीता जैन, शालू जैन, सुनीता जैन, सुनेना जैन, अंजू जैन, वन्दना जैन, सिमरन जैन, निशी जैन एवं जैन श्रावक श्राविका मौजूद थीं।

















Be First to Comment