Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में दिखा विचित्र जानवर, वन विभाग के अधिकारी भी हैरान, जंगल से भाग शहर में आया पर है क्या ?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अजब मामला सामने आया है।जिले के भगवानपुर चौक के निकट एक दुकान मे विचित्र जानवर देखा गया है। इस जानवर को आज से पहले यहां किसी ने नहीं देखा था।

बताया जा रहा है कि जानवर मंगलवार को देर रात में एक दुकान में घुसा, जिसे बुधवार की सुबह दुकान खोलने के बाद दिन में देखा गया। इलाके में इस जानवर को लेकर चर्चायें तेज हैं। अफवाह और आशंकाएं भी फैल रही हैं। इस जानवर को देखने के लिए इलाके भीड़ इकट्ठी हो रही है।

स्थानीयों ने दी वनविभाग को सूचना
स्थानीय लोगों ने इस विचित्र जानवर के बारे में वन विभाग को सूचना दी है, इसके बाद वन विभाग की टीम जानवर पकड़ने के लिए घटनास्थल पर रवाना हो गई है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह स्थानीय जानवर न होकर कोई जंगली जानवर है, जो झुंड व जंगल से भटक कर यहां आ पहुंचा है। लोग इसकी पहचान के लिए वन विभाग की टीम का इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल यह जानवर कौतूहल बना हुआ है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *