Press "Enter" to skip to content

कटिहार मंडल कारा में कैदी की संदे’हास्पद स्थिति में मौ’त, शरीर पर थे चो’ट के निशान

कटिहार में संदेहास्पद स्थिति में एक कैदी की मौ’त गुरुवार की देर रात हो गई। कैदी के शरीर पर कई जगह चो’ट के निशान हैं। मामला मंडल कारा कटिहार का है।

कटिहार जेल में बंद कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप prisoner  dies in katihar jail – News18 हिंदी

कैदी को जेल कर्मियों के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृ’त घोषित कर दिया है। मृ’तक कैदी की पहचान फलका थाना क्षेत्र के भंगहा गांव निवासी घनश्याम साह के रूप में हुई। जो पिछले 5 सालों से धारा 302 के तहत जेल में सजा काट रहे थे।

कैदी की मौत के बारे में जेल सुपरीटेंडेंट विपिन कुमार को भी जानकारी नहीं थी। वही कैदी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे कर्मी कैदी की मौत के बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे थे।

इस मामले में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर परितोष गुप्ता ने बताया कि कैदी कोई यहां लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। कैदी की मौत कैसे हुई पूछने के सवाल पर डॉ ने कहा कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है।

कैदी को अस्पताल लेकर पहुंचे जेल के फार्मासिस्ट विनय कुमार ने बताया कि कैदी कुछ दिनों से बीमार थे। जिसे अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। कैदी के शरीर पर चोट के निशान के बारे में उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पहले कैदी गिर पड़ा था। जिसके कारण उसके शरीर पर चोट का निशान है।

कैदी की मौत कैसे हुई इसके बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में मालूम नहीं है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैदी की मौत को लेकर जेल सुपरिटेंडेंट विपिन कुमार से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह डॉक्टर के पास आए हुए हैं और कैदी की मौत के बारे में उन्हें मालूम नहीं। जब वह जेल पहुंचेंगे तब इसकी जानकारी दिया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *