Press "Enter" to skip to content

हाशिए पर नहीं रहूंगा, पा लिया है सब कुछ – आरसीपी ने भरी हुंकार

जदयू नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिन्हा ने कहा है कि कोई उन्हें हाशिए पर नहीं ला सकता क्योंकि वे हाशिए पर रहने वाले व्यक्ति नहीं हैं। देश की सबसे बड़ी सेवा से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। पार्टी में आए तो कार्यकर्ताओं की बदौलत राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री भी बने। आज भी कार्यकर्ता उनके साथ हैं तो फिर हाशिए पर कौन ला सकता है।

चंदेश्वर बिंद पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे

रविवार को आरसीपी पार्टी के दिवंगत पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर के गांव बलबा गए थे। उन्होंने बिंद के निधन पर संवेदना जतायी। आरसीपी ने मृ’तक नेता के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में उनका भरपूर सहयोग और समर्थन है। आरसीपी ने कहा कि चंदेश्वर बिंद जदयू के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनकी कमी खलेगी।

बाद में कामदेव बिगहा में जदयू के वरिष्ठ नेता मुकेश कुमार सिंह के आवास पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे हाशिए पर रहने वाले व्यक्ति नहीं हैं। देश की सबसे बड़ी सेवा में रहा। जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष और फिर केन्द्रीय मंत्री बना। मैंने एक सफल नागरिक का जीवन जीया है। उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि आज से 40 साल पहले वे गांव से निकले थे। फिर से अपने गांव में हैं।

बिना भेदभाव के  सबको साथ लेकर चला

आरसीपी ने दुहराया कि सूबे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है। कुछ कार्यकर्ताओं पर की गई कार्रवाई के बारे में कहा कि यह कार्रवाई करने वाले से ही पूछा जाना चाहिए। हमने तो सबको साथ लेकर काम किया है और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैनें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित किया था। मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, जहानाबाद आगमन पर आरसीपी का कई जगहों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बिपीन यादव, जितेन्द्र नीरज, अनिल , डॉ. कन्हैया सिंह, समी पटेल आदि थे।

आरसीपी का हुआ शानदार स्वागत  

मुख्य बाजार के बिष्णु मंदिर के समीप जदयू नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री रविवार को बलबा पर निवासी जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत चंदेश्वर विन्द के शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए जा रहे थे। पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विनय कुमार विद्यार्थी, पूर्व प्रमुख उमेश कुमार, सुमन कुमार, रंजन चंद्रवंशी, फेकन चौधरी, बबलू कुमार, मिथिलेश प्रसाद, देबेन्द्र चंद्रवंशी, विक्की पटेल, मो शहनबाज, अनुज पासवान, सुनील चौधरी, विकाश पटेल, पिंटू कुशबहा, चंदन कुमार आदि ने उनका स्वागत किया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *