राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर देशभर में जमातियों पर लगातार सरकार की नजर है। ऐसे में पटना के अंदर छिपे जमाती लगातार सेफ शेल्टर की तलाश में जुटे हुए हैं। पटना के इंद्रपुरी मोहल्ले में आधा दर्जन जमातियों के छिपे होने की खबर सामने आई लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने के पहले ही यह जमाती वहां से फरार हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रपुरी मोहल्ले के रोड नंबर 11 में बीती रात स्थानीय लोगों ने कुछ हलचल देखी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक घर में तकरीबन आधा दर्जन लोग बाहर से पहुंचे थे। लोगों ने जब छानबीन शुरू की तो यह बात सामने आ गई कि बाहर से आने वाले लोग जमाती हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी डाली लेकिन पुलिस सुबह के वक्त जब इंद्रपुरी मोहल्ले के रोड नंबर 11 पहुंची तब तक जमाती वहां से निकल भागे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में सुस्ती दिखाई है
राज्य सरकार के पास जो इनपुट है उसके मुताबिक जमाती अभी भी पटना में छिपे हुए हैं। सरकार की तरफ से बार-बार कहने के बावजूद जमाती अब तक सामने आकर अपनी पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों की तरफ से सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने जो सुस्ती दिखाई है वह बेहद चौंकाने वाला है।
source: firstbihar






Be First to Comment