बिहार के कोईलवर में बने नए सिक्स लेन पुल का आज विधिवत उद्घाटन कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस पुल के डाउनस्ट्रीम लेन का उद्घाटन किया।


इसके साथ ही इस पुल पर गाड़ियां तेज रफ्तार में दौड़ने लगी। इस पुल के शुरू होने के साथ कोईलवर में लोगों को अब भीषण जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।


सोन नदी पर बने कोईलवर पुल के दूसरे लेन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद केवल बिहार और उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि दक्षिण बिहार के जिलों से पटना पहुंचना अब अधिक आसान हो जाएगा।


यह पुल बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला एक प्रमुख राजमार्ग है. कोईलवर पुल के दोनों लेन चालू हो जाने के बाद पटना से भोजपुर, यूपी, बंगाल जाना आसान हो जायेगा।














Be First to Comment