Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने ऐसा क्या किया की गु’स्साए लाइनमैन ने थाने की का’ट दी बिजली

पुलिस और दूसरे विभागों के कर्मचारियों के बीच हुए विवा’द के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन जो बदायूं में हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था। मामला पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच का था। बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी बाइक से लाइन ठीक करने जा रहे थे। हेलमेट न लगे होने की वजह से पुलिस ने लाइनमैन को रास्ते में रोक कर उससे गाड़ी की कागजात मांगे। कागजात अधूरे होने पर पुलिस ने लाइनमैन का चालान काट दिया। बाइक का चालान होते ही लाइनमैन तनत’नाया और अपने कर्मचारियों के साथ सीधे थाने पहुंच गया। चालान का ब’दला लेने के लिए लाइनमैन ने थाने का बिजली कनेक्शन का’ट दिया, जिससे थाने में अंधे’रा हो गया। साथ अन्य 12 सरकारी आवासों का कनेक्शन का’ट दिया जो कि अवै’ध था। मिली जानकारी के मुताबिक, विद्युत उपकेंद्र कुंवरगांव पर अजय कुमार संविदा बिजली कर्मचारी है। वह बाइक से एक बिजली लाइन को ठीक करने के लिए जा रहा था। रास्ते में दरोगा रामनरेश पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने अजय कुमार की बाइक रोक ली और कागजात दिखाने को कहा। जांच में बाइक के कागज आधे अधूरे पाए गए। संविदा कर्मचारी हेलमेट भी पहने नहीं हुआ था। जिसके चलते दरोगा ने हेलमेट न होने के कारण कर्मचारी का चालान का’ट दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हेलमेट न होने पर दरोगा ने बिजली कर्मचारी का चालान कर दिया था। इसको लेकर लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन को का’ट दिया, समझाने के बाद लाइन जोड़ दी गयी है।आमतौर पर बिजली विभाग आम उपभोक्ताओं को लेकर स’ख्त रहता है, थोड़ी बहुत गल’ती भी आम उपभोक्ताओं को भा’री जुर्मा’ना के साथ मुकद’मा झे’लना पड़ता है, लेकिन यहां बिजली विभाग और थाने के सिस्टम की पोल खुल गयी। वजह यह है कि कुंवरगांव थाने के कार्यालय के नाम से महज दो किलो वाट का कनेक्शन है। जबकि उसकी कनेक्शन सरकारी आवासों को अवै’ध तरीके से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। अब बिजली विभाग के एसडीओ ने थाने के कनेक्शन का लोड बढ़ाने का फैलसा लिया है।कुंवरगांव के एसडीओ का कहना है कि थाने के कार्यालय के नाम पर दो किलो वाट का कनेक्शन है। वहां के सरकारी आवासों को भी बिजली सप्लाई दी जा रही है। कनेक्शन का लोड बढ़ाया जायेगा। 

Share This Article
More from CRIMEMore posts in CRIME »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *