खबरों के अनुसार, बहुचर्चित जिम ट्रेनर विक्रम सिंह गो’लीकां’ड को लोग जल्द स्क्रीन पर भी देख सकेंगे। मुंबई का एक प्रोडक्शन हाउस इस गो’लीकां’ड पर वेब सीरिज बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रोडक्शन हाउस के अधिकारियों ने विक्रम सिंह से बातचीत भी की है।

रविवार की शाम अंतिम बातचीत के बाद मुंबई से फिल्म बनाने वाली एक टीम जल्द पटना आएगी। विक्रम सिंह ने बताया कि गो’लीकां’ड का मीडिया में लगातार कवरेज हो रहा था। खबरों को पढ़कर रीयल घ’टनाओं पर वेब सीरिज बनानी वाली कार्मिक कनेक्शन स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड ने फिल्म बनाने की योजना बना रही हैं।
कंपनी ने विक्रम सिंह से फिल्म के लिए पहली बार अक्टूबर में संपर्क किया गया था, लेकिन इलाजरत होने के कारण उस वक्त उन्होंने मना कर दिया था। बाद में नवंबर में प्रोडक्शन हाउस से दोबारा फोन आने पर वे इस बात पर राजी हो गए।
विक्रम के मुताबिक सात एपिसोड की यह वेब सीरिज होगी। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वेब सीरिज को अंग्रेजी में बनाने की तैयारी है। बाद में फिल्म हिंदी व अन्य भाषाओं में डब कर रिलीज की जाएगी। 
सभी मामले में सहमति बनने पर फिल्म बनाने की स्वीकृति दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने फिल्म में खुद काम करने की बात से इनकार किया है।साथ ही, कहा कि अभी कई मापदंडों पर बात फाइनल होनी बाकी है।








Be First to Comment