पटना: आज प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने 12,352 आवास की चाबी लाभार्थियों को सौंपी गई हैं।12 हज़ार गरीबों के पक्के मकान के सपने को साकार किया गया। इसके अलावा स्मार्ट सिटी से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया।

दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुल 79 स्वयं सहायता समूहों के बीच भी 5.81 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित किया गया। इनमें अदालतगंज तालाब पुनर्विकास परियोजना, जनसेवा केंद्र, इंटेलिजेंट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, मंदिरी नाला का विकास, पटना स्टेशन से 440 मीटर सब-वे का निर्माण, एसके मेमोरियल हॉल की फेसलिफ्टिंग और ई-टॉयलेट आदि शामिल थे।
मुख्यमंत्री शहरी निकायों में 15 वेंडिंग जोन का भी उद्घाटन किया, जिसमें 13 पटना में जबकि बक्सर व दरभंगा में एक-एक वेंडिंग जोन भी शामिल हैं। ।













Be First to Comment