Press "Enter" to skip to content

जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन में ग्रामीण वित्तीय समावेशन पर जोर

मुजफ्फरपुर, 25 अगस्त 2026: बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा रेणुका पैलेस, मझौलिया में जनप्रतिनिधि समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में ग्रामीण बैंकिंग, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), जीविका समूहों, सरकारी योजनाओं तथा डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की पहुँच बढ़ाने पर चर्चा की गई।

क्षेत्रीय प्रबंधक राम नाथ मिश्रा ने बताया कि बिहार ग्रामीण बैंक राज्य के सभी 38 जिलों में 2,101 शाखाओं और लगभग 7,400 ग्राहक सेवा केंद्रों (CSP) के माध्यम से बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है। किसानों को KCC जारी करने तथा उसका समय पर नवीनीकरण कराने पर विशेष जोर देते हुए बैंक ने अपना संदेश दिया— “हर घर KCC, हर किसान समृद्ध।”

मुजफ्फरपुर क्षेत्र के 16 प्रखंडों में लगभग 23,000 जीविका समूह बैंक से जुड़े हुए हैं, जिनसे करीब 2.75 लाख महिला सदस्य लाभान्वित हो रही हैं। स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता और आय-वृद्धि से जोड़कर लखपति दीदी के लक्ष्य को गति देने पर भी बल दिया गया।

सम्मेलन में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, PMEGP, PMFME, आवास ऋण, ग्रामीण आवास ऋण, कार ऋण और शिक्षा ऋण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुँचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), UPI, डिजिटल बैंकिंग, PM-APY और PMSBY के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।

बैंक ने ग्राहकों से OTP, PIN और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने तथा अनजान लिंक और फर्जी कॉल से सावधान रहने की अपील की। जनप्रतिनिधियों से किसानों, महिलाओं, छोटे उद्यमियों और जरूरतमंद परिवारों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।क्षेत्रीय प्रबंधन ने कहा, “सशक्त जनप्रतिनिधि, सशक्त बैंकिंग और सशक्त ग्रामीण समाज—विकास की मजबूत नींव हैं।” बैंक ने दोहराया कि “हर दरवाजे तक बैंकिंग की पहुँच, हर परिवार तक विकास का अवसर” पहुँचाना उसकी प्राथमिक प्रतिबद्धता है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *