उत्तर बिहार के सबसे बड़े बस पड़ाव, मुजफ्फरपुर जिले के बैरिया बस स्टैंड में रविवार को उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एक यात्री बस में अचानक भीषण आ’ग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरी बस धू-धू कर ज’लने लगी। आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे पूरे बस पड़ाव और आसपास के इलाके में दृश्यता बेहद कम हो गई।
आ’ग की लपटें उठती देख बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों और बस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। अप्रिय घटना की आशंका से डरे यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी बीच, आसपास खड़ी अन्य बसों के चालकों और कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आनन-फानन में अपनी-अपनी गाड़ियों को घट’नास्थल से दूर हटाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर समय रहते अन्य बसों को नहीं हटाया जाता, तो आग दूसरी गाड़ियों में भी फैल सकती थी।
घट’ना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और आ’ग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। फा’यर ब्रिगेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ल’पटों को शांत किया। राहत की बात यह है कि इस घ’टना में अब तक किसी के ह’ताहत होने या घा’यल होने की सूचना नहीं है। आ’ग लगने के समय बस खाली थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।














Be First to Comment