जहां एक तरफ मुजफ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार शरा’ब और शरा’ब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है और धं’धेबाजों पर सख्ती बरत रही है। वही अब शराब कारोबारियों ने शिक्षा के मंदिर को श’राब तस्क’री का नया ठिकाना बना लिया है। अब पुलिस भी यह सोचने पर मजबूर हो गई है की शरा’ब कारोबारी किस हद तक श’राब की तस्क’री को लेकर जा सकते हैं। 
दरअसल मुजफ्फरपुर की पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के बैरिया में स्थित महेश भगत बनवारी लाल महाविद्यालय परिसर में स्थित एक खंडहर नुमा मकान में छापेमारी कर तकरीबन 24 कार्टून यानी तकरीबन 210 लीटर विदेशी श’राब को बरा’मद किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन को कोई जानकारी ही नहीं है।

जबकि शराब’बंदी वाले बिहार में सरकार द्वारा यह नियम लाया गया था कि जिस मकान से शरा’ब बरामद होगा, उसको सील कर मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि जहां से विदेशी शरा’ब को बरामद किया गया है, वह कॉलेज परिसर है। महाविद्यालय के खंडहरूमा मकान से श’राब की खेप बरामद किया गया है। सवाल यह उठता है कि क्या महाविद्यालय के प्रबंधक पर कार्रवाई होगी? क्या कॉलेज के उस भवन को सील किया जायेगा जहां से श’राब बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के बैरिया में स्थित महेश भगत बनवारी लाल महाविद्यालय परिसर में स्थित एक खंडहर नुमा मकान में छापेमारी कर विदेशी शरा’ब को बरामद किया गया है। जिसे लेकर महाविद्यालय के प्रबंधक से पत्राचार किया जाएगा। वही पुलिस के द्वारा एक शरा’ब तस्कर की पहचान की गई है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।













Be First to Comment