Press "Enter" to skip to content

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, नशी’ली गोलियों और गां’जा के साथ दो युवक गि’रफ्तार

पूर्वी चंपारण में भारत-नेपाल सीमा पर नशी’ले पदार्थों की तस्क’री के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई की है. कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन पेट्रोलिंग के दौरान SSB जवानों ने दो संदि’ग्ध युवकों को गिरफ्ता’र किया है. तलाशी के दौरान दोनों के पास से 200 नशी’ली गो’लियां, गां’जा, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं.

यह कार्रवाई 20वीं वाहिनी SSB सीतामढ़ी के कुंडवा चैनपुर कंपनी के जवानों ने की. जवान विशेष वाहन पेट्रोलिंग पर थे. इसी दौरान हीरापुर गांव के पास दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं. जवानों ने दोनों को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से Nitrazepam Tablet I.P. (Nitzascen-10) की 200 गो’लियां बरामद हुईं. इसके अलावा करीब 2 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं. बरा’मद न’शीले पदार्थों को जब्त कर दोनों युवकों को हिरा’सत में ले लिया गया.

गिर’फ्तार युवकों की पहचान सद्दाम मंसूरी (21) और अब्दुल बारीक (25) के रूप में हुई है. SSB के अनुसार, दोनों युवक भारत से नेपाल की ओर जाने की तैयारी में थे. प्रारंभिक जांच में उनकी भूमिका कथित तौर पर कूरियर के रूप में सामने आई है.सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्क’री को लेकर SSB की ओर से लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है. इसी क्रम में जवानों को यह कार्रवाई करने में सफलता मिली.

SSB ने बरा’मद नशी’ली गोलियों और गां’जा को जब्त कर लिया है. दोनों आरो’पितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि नशी’ले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें नेपाल में किसे पहुंचाया जाना था.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *