Press "Enter" to skip to content

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

बिहार में मॉनसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर पड़ गई है, लेकिन मौसम पूरी तरह शांत नहीं है। बुधवार, 12 अगस्त को राज्य के 18 जिलों में आंधी, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि राहत की बात यह है कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के किसी भी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इस दौरान गरजते बादलों के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में रहने वाले लोगों को खास तौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आंधी के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा। वहीं, वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान में रहने से बचने की सलाह दी गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *