इनर व्हील लिच्छवि द्वारा आज 12 अगस्त को सावन मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में सावन के पावन महीने की महत्ता पर विशेष चर्चा की गई। भगवान शिव और सावन से जुड़े समुद्र मंथन के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया गया कि समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए अपने कंठ में धारण कर लिया था। इसी कारण उन्हें नीलकंठ कहा गया। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।

समारोह में शिव जी से संबंधित चर्चा के साथ विभिन्न मनोरंजक गेम्स, डांस प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर क्लब की ओर से मीडिया बंधुओं द्वारा वर्षभर क्लब के सामाजिक एवं सेवा कार्यों को समाचारों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, मीरा श्रीवास्तव, रीता पराशर, सिमरन, पिंकी सिन्हा, श्वेता शर्मा, मृदुला, अमलेश कुमारी, डॉ. अर्चना कुमारी एवं बिंदु भारती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। समारोह प्रेम, सौहार्द और सावन की उमंग से भरपूर वातावरण में संपन्न हुआ।












Be First to Comment