मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात अप’राधियों ने एक किराना व्यवसायी को गो’ली मा’रकर गंभीर रूप से घा’यल कर दिया। वा’रदात कमला रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो अज्ञात अपरा’धियों ने व्यवसायी से झोला छीनने का प्रयास किया। विरो’ध करने पर अप’राधियों ने गो’ली चला दी और झोला लेकर फ’रार हो गए। घा’यल व्यवसायी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है।
घा’यल की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचायत, वार्ड-15 निवासी प्रमोद महतो के लगभग 42 वर्षीय पुत्र टिंकू महतो के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कमला रोड स्थित वार्ड-6 में अपने परिवार के साथ रहते हैं और किराना गली में किराना दुकान चलाते हैं। कमला रोड पर उनका घर और गोदाम भी है।
घ’टना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टिंकू महतो रोज की तरह दुकान बंद कर अपने एक कर्मचारी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार दो हथि’यारबंद अप’राधियों ने पीछे से ओवरटेक कर उनकी बाइक रोक ली।बताया जा रहा है कि अपरा’धियों ने पिस्तौ’ल के बल पर झोला छीनने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे कर्मचारी ने झोला लेकर भागने की कोशिश की, जबकि टिंकू महतो ने साहस दिखाते हुए अपरा’धियों का वि’रोध किया और उनकी बाइक में टक्क’र मा’र दी। इसी दौरान अप’राधियों ने गो’ली चला दी, जो टिंकू महतो के पेट में लगी। गो’ली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े।
घट’ना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घा’यल व्यवसायी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दरभंगा के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।घ’टना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना अध्यक्ष रमन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद डीएसपी सदानंद कुमार ने भी घ’टनास्थल का निरीक्षण किया। कुछ देर बाद एसएसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ और एफएसएल टीम भी घ’टनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और घ’टनास्थल से मिले साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घट’नास्थल से खो’खा और गो’ली बरामद कर जब्त कर लिया है।












Be First to Comment