बिहार में पूर्ण श’राबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शरा:ब की तस्क’री और अवै’ध कारोबार को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है। उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने साफ कहा है कि शरा’बबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों को अब सावधान हो जाना चाहिए। सरकार अवै’ध श’राब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई और तेज करने की तैयारी में है।
मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री मदन सहनी ने शरा’बबंदी कानून को लेकर सरकार की नीति और आगे की कार्रवाई पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2016 से पूर्ण शरा’बबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद कुछ लोग लगातार कानून को चुनौती देते हुए श’राब के अवैध कारोबार में लगे हुए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है।
मंत्री मदन सहनी ने शरा’बबंदी को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि अब सिर्फ शरा’ब के अवैध कारोबारियों तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस ब्रांड की श’राब पकड़ी जाएगी, उस कंपनी पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। मंत्री के इस बयान के बाद श’राब की सप्लाई और ब्रांड की पहचान को लेकर कार्रवाई का दायरा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। सरकार का फोकस अब इस बात पर भी रहेगा कि बिहार में प्रतिबंध के बावजूद श’राब किन माध्यमों से पहुंच रही है और इसके पीछे कौन लोग या नेटवर्क काम कर रहे हैं।
मदन सहनी ने कहा कि शरा’बबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। अवैध श’राब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सरकार की कोशिश है कि श’राबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई हो और अवैध श’राब के कारोबार को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके।












Be First to Comment