Press "Enter" to skip to content

‘महादेव हम आएँगे, मंदिर मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में ही बनाएंगे’ शिव भक्त रवि कुमार ने दंड यात्रा के साथ लिया संकल्प

भगवान शिव के परम भक्त रवि कुमार, जिन्होंने मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास आजादी से पहले तोड़े गए शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान, माँ दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया। इस वर्ष दूसरी सोमवारी पर ‘महादेव हम आएँगे, मंदिर मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में ही बनाएंगे’ के नारे के साथ सोनपुर पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक दंड यात्रा करते हुए जलाभिषेक करेंगे।

जिसे लेकर रवि कुमार का जिले में प्रवेश होने पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पुनर्निर्माण आन्दोलनकारियों द्वारा तुर्की थाना के समीप अंगवस्त्र और फुल माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर उपस्थित हिंदू पुत्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने कहा कि जिला मेला प्रशासन दंड यात्री स्पोर्ट सुविधा के लिए अलग से उपलब्ध करवाए एवं पूरे कावड़िया पथ पर अंधेरा रहता है इसके लिए पूरे कावरियां पथ पर प्रकाश की सुविधा दी जाए। साथ ही सक्रिय आंदोलनकर्ता अनील कुमार ने कहा “जो दंड यात्रा साधना वो निजी हित के लिए न करके शिव भगवान के टूटे मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए कर रहे है वो भगवान को पुर्नस्थापित करने हेतु दंड व्रत यात्रा रूपी साधन कर रहे है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से उनके लगातार गिरते हुए स्वास्थ्य के लिए ध्यान देने हेतु उन्हें स्वास्थ्य टीम उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया।

मुख्य रूप से अनील कुमार, ऋषभ ठाकुर, राहुल, विकास आदि,जगदीश भट्ट, कुमार,साहिल कुमार, अनुज पटेल,कुमोद कुमार,सौरभ कुमार, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी उपस्थित रहे ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *