मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव ने आज तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (तिमुल), मुजफ्फरपुर का भ्रमण कर डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान तिमुल के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा भी मौके पर मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान डेयरी प्लांट की विभिन्न इकाइयों, दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता मानकों एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता एवं दक्षता बनाए रखने पर बल दिया।













Be First to Comment