पटना से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों के निशाने पर आ गई. पूर्वी चंपारण के सुगौली रेलवे स्टेशन के पास उपद्रवियों ने चलती ट्रेन पर पथ’राव कर दिया. पत्थ’र लगने से ट्रेन की खिड़की का शीशा टू’ट गया. अचानक हुए हम’ले से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए चीख-पुकार की स्थिति बन गई. राहत की बात रही कि इस घट’ना में किसी यात्री के घा’यल होने की सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार पटना से गोरखपुर जाने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही पूर्वी चंपारण के सुगौली रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, उसी दौरान बाहर से ट्रेन पर प’त्थर फेंके गए. पथ’राव इतना तेज था कि ट्रेन की एक खिड़की का शीशा टूट गया. जिस सीट के पास खिड़की का शीशा टू’टा, वहां कोई यात्री नहीं बैठा था. ऐसे में बड़ा हा’दसा होने से टल गया. चलती ट्रेन में अचानक प’त्थर लगने और शीशा टू’टने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया. कुछ यात्रियों ने घट’ना की जानकारी रेलवे कर्मचारियों को दी. इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल को मामले की सूचना दी गई.
घट’ना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम सक्रिय हो गई. RPF ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प’थराव करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के इलाके में पूछताछ के साथ-साथ घ’टना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
रेलवे पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेन पर पथ’राव किस जगह से किया गया और इसमें कितने लोग शामिल थे. आरो’पितों की पहचान के लिए आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है.











Be First to Comment