Press "Enter" to skip to content

10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे

पटना की बहुचर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना जारी है। पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती जारी है। दसवें राउंड के बाद भी जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के बीच दसवें राउंड के बाद भी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में लगातार आगे चल रहे प्रशांत किशोर ने भाजपा के मजबूत किले को ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, दसवें राउंड तक प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा से 6011 मतो से आगे चल रहे हैं। जन सुराज पार्टी — 19,989 वोट, भाजपा — 13,785 वोट और राजद — 2,898 वोट मिले हैं।

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत राजनीतिक किला रही है। ऐसे में शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त ने बिहार की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर है कि क्या जन सुराज इस बढ़त को अंतिम परिणाम तक कायम रख पाएगा या भाजपा अपने पारंपरिक वोट बैंक के सहारे मुकाबले में वापसी करेगी।

बता दें कि नितिन नबीन के राज्यसभा जाने और बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधानसभा खाली हुई थी। बांकीपुर में विधायक का पद खाली था। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई को संपन्न हुआ और आज 03 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज में मतों की गिनती हो रही है। इस हाई-प्रोफाइल उपचुनाव में कुल 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और करीब 1.30 लाख मतों की गणना की जा रही है।

पटना के एएन कॉलेज में मतगणना 14 टेबलों पर 31 राउंड में पूरी की जा रही है। प्रत्येक राउंड के बाद निर्वाचन पदाधिकारी आधिकारिक आंकड़े जारी कर रहे हैं। काउंटिंग को लेकर मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एएन कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। वही आरजेडी और बीजेपी कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *