Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में सावन माह पर युवा बोलबम सेवा समिति द्वारा निकाली गई ‘बाबा गरीबनाथ’ और ‘बाबा हरिहरनाथ’ की भव्य पालकी शोभायात्रा

मुजफ्फरपुर में सावन माह के अवसर पर युवा बोलबम सेवा समिति की ओर से बाबा गरीबनाथ और बाबा हरिहरनाथ की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सिकंदरपुर सीढ़ी घाट से शुरू होकर रानी सती मंदिर, सरैयागंज टावर, जवाहरलाल रोड, कल्याणी, हरिसभा चौक, पानी टंकी और बनारस बैंक चौक होते हुए बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंची।

समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि बाबा गरीबनाथ की पालकी में मिट्टी से निर्मित भगवान शिव की प्रतिमा और बाबा हरिहरनाथ की पालकी में भगवान विष्णु की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में महाकाल सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियां भी शामिल रहीं, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने यह भी बताया कि सावन माह में आने वाले कांवरियों के लिए समिति द्वारा निशुल्क कांवड़िया सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव सुजीत कुमार, महासचिव विक्की शर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश रजक, शिवा कुमार, विशाल कुमार, कार्यकारिणी अध्यक्ष शिबम महतो, सह सचिव मुकेश चौधरी, राकेश रजक, मीडिया प्रभारी अनिकेत कुमार, सुमित महाकाल, प्रिंस कुमार, नमन कुमार, गोवर्धन कुमार सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *