मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक बाबा चतुर्भुजनाथ चौक पर 29 जुलाई को ॐ सेवा दल द्वारा आयोजित भव्य जगन्नाथपुरी रथ यात्रा एवं धार्मिक शोभायात्रा का बाबा चतुर्भुजनाथ मंदिर परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा, बारह ज्योतिर्लिंगों की दिव्य झांकियां, 150 फीट लंबा तिरंगा, माँ गंगा की भव्य प्रतिमा तथा महाकाल की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।


पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ, हर हर महादेव और भारत माता की जय के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। बाबा चतुर्भुजनाथ मंदिर पहुंचने पर मंदिर के महंत नव्बल किशोर मिश्र ने भगवान जगन्नाथ जी की विधिवत आरती कर सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिवार की ओर से श्रद्धालुओं और शोभायात्रा में शामिल भक्तों के बीच शरबत, शीतल पेयजल और बिस्कुट का वितरण किया गया तथा पुष्पवर्षा और आरती के माध्यम से सभी का अभिनंदन किया गया।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में विजय कुमार झा, पप्पू कुमार, प्रमोद साह, सलीम हुसैन, फैजान मोहम्मद सिद्दीकी, मोहम्मद रफी, रवि चौहान, अजय कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार सहित स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। वहीं पूरे आयोजन का संचालन और देखरेख बाबा चतुर्भुजनाथ मंदिर समिति के महासचिव चंद्रप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुई। अंत में मंदिर परिवार ने ॐ सेवा दल, सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धार्मिक और सामाजिक एकता के इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया।









Be First to Comment