Press "Enter" to skip to content

बाबा गरीबनाथ मंदिर आंदोलन से जुड़े शिवभक्त रवि कुमार ने विशेष धार्मिक संकल्प के तहत दंड यात्रा शुरू

मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर आंदोलन से जुड़े शिवभक्त रवि कुमार ने एक विशेष धार्मिक संकल्प के तहत दंड यात्रा शुरू की है। विश्व सनातन सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रवि कुमार ने मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप आजादी से पहले तोड़े गए शिव परिवार, पंचमुखी हनुमान और मां दुर्गा मंदिर के पुनर्निर्माण की मनोकामना को लेकर सोनपुर के पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ धाम तक दंड यात्रा करते हुए जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है।

 

यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर आंदोलन से जुड़े अनिल कुमार ने कहा कि हिंदू समाज मंदिर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत है और यह दंड यात्रा उसी संकल्प का प्रतीक है। वहीं हिंदू धर्म संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने कहा कि मंदिर पुनर्निर्माण तक रेल रोको आंदोलन सहित अन्य जनआंदोलन जारी रहेंगे।

शिवभक्त रवि कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जंक्शन स्थित मंदिरों को तोड़े जाने से वे आहत हैं और इसी कारण उन्होंने यह कठिन दंड यात्रा का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे। यात्रा के शुभारंभ पर आंदोलनकारियों और श्रद्धालुओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस मौके पर अनिल कुमार, ऋषभ ठाकुर, राजीव शाह, दीपक पटेल, आदर्श राजपूत, कुणाल श्रीवास्तव, अमर कुमार, साहिल कुमार, अर्जुन पटेल, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *