Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अमोली ने NEET (UG) 2026 में हासिल की सफलता

मुजफ्फरपुर: सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, आदर्शग्राम, बैरिया के विद्यालय की छात्रा अमोली की NEET (UG) 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। 99.84 प्रतिशत एवं 634 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रातःकालीन सभा के दौरान प्राचार्या, प्रशासक एवं सभी शिक्षकगण की उपस्थिति में अमोली को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे।

अमोली कक्षा XII तक विद्यालय की नियमित एवं अनुशासित छात्रा रही हैं, जिन्होंने सदैव अपनी लगन, परिश्रम और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से सभी को प्रेरित किया है। यह सफलता समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का भी परिणाम है, जो निरंतर विद्यार्थियों को श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करते हैं।

सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल सदैव अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें। संत जेवियर विद्यालय परिवार अमोली को हार्दिक बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल चिकित्सा भविष्य की भी कामना करता हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *