Press "Enter" to skip to content

मोतिहारी में नशी’ले इंजेक्शनों की बड़ी खे’प जब्त, दो त’स्कर गि’रफ्तार, नेपाल कनेक्शन का खुलासा

पूर्वी चंपारण पुलिस ने न’शे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशी’ले इंजे’क्शनों की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान दो त’स्करों को गिरफ्ता’र किया गया है। शुरुआती जांच में नेपाल तक फैले अंतरराष्ट्रीय तस्क’री ने’टवर्क के सक्रिय होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब इस गिरो’ह से जुड़े अन्य आरोपि”यों की तलाश में जुटी है।

सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के जमला रोड स्थित माँ पटन देवी कार्गो सर्विसेज के पास से दो युवक काले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर न’शीले इंजेक्शन लेकर रक्सौल की ओर जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने दंडाधिकारी नवनीत प्रकाश की मौजूदगी में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

छापेमारी के दौरान संदि’ग्ध बाइक कार्गो सर्विसेज की ओर आती दिखाई दी। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया और दोनों आरो’पियों को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान बाइक से तीन कार्टन बरामद किए गए। पूछताछ में आरो’पियों की पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह निवासी रमेश महतो (29) और महुअवा थाना क्षेत्र के पचपोखरिया निवासी गुड्डू कुमार (19) के रूप में हुई।सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि कार्टनों में नशी’ले इंजेक्शन हैं, जिनका इस्तेमाल न’शे के रूप में किया जाता है। आ’रोपियों ने बताया कि यह खेप पटना से माँ पटन देवी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से विकास साह (ग्राम परेवा, थाना रक्सौल) द्वारा बुक कराई गई थी। इसे नेपाल के परसा जिले के मधुवल निवासी प्रभु साह तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस का मानना है कि इस खुलासे से भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय त’स्करी गिरो’ह के नेटवर्क का सुराग मिला है। बरा’मद नशी’ले इंजेक्शनों को जब्त कर दोनों आरो’पियों के खि’लाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरो’ह के अन्य सदस्यों की गिरफ्ता’री के लिए लगातार छापे’मारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में न’शा त’स्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *