मुजफ्फरपुर: सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन विद्यालय में आज अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सेंट जेवियर्स चेस क्लब का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत के प्रख्यात गैंड मास्टर प्रवीण एम. थिप्से की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रवीण एम. थिप्से ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच, धैर्य, एकाग्रता और निर्णय क्षमता का विकास करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से शतरंज का अभ्यास करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर सेंट जेवियर्स स्कूल के निदेशक अमिताभ चंद्र, संयुक्त निदेशक ए. के. दत्ता, सेंट जेवियर्स जू/सी स्कूल की प्रधानाचार्या आशा किरण, विद्यालय के प्रशासक श्री राकेश त्रिवेदी तथा उप-प्रधानाचार्य दीपक चंद्र सिन्हा और संत जेवियर्स किंडरगार्टन विद्यालय की प्राचार्या लिपि सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय निदेशक के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।


विद्यालय के संयुक्त निदेशक ने कहा कि सेंट जेवियर्स चेस क्लब की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास, तार्किक चिंतन तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं तथा विशेषज्ञ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शतरंज के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया तथा सभी अतिथियों ने क्लब की स्थापना को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। लिपि सिंह ने बच्चों को शतरंज खेल के प्रति प्रोत्साहित किया और सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।







Be First to Comment