Press "Enter" to skip to content

बाबा गरीब नाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में बैठक आयोजित

बाबा गरीब नाथ धाम कांवरिया सेवा शिविर संघ मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शेखर सिनेमा केंपस में अमरेंद्र कुमार अमर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।

जिसमें त्रिदेव बोल बम सेवा समिति, बालाजी परिवार,ऊं सेवा दल, माॅ बगलामुखी सेवा समिति, हरिसभा चौक कावरिया सेवा समिति, मां गंगा सेवा दल, मां गायत्री सेवा दल, अनमोल सेवा संघ, सीताराम सेवा समिति, युवा बोल बम सेवा समिति, साहू रोड कांवरिया सेवा संघ, शिव पार्वती सेवा मंच,भारतीय सेवादल, हिंदुस्तान सेवामंच सहित सभी सेवा शिविर वाले सदस्य शामिल हुए।

सर्वप्रथम कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विकास कुमार गुप्ता आदित्य को संयोजक, सज्जन कुमार अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार अमर, पवन कुमार गुप्ता,रिषु राजपूत को उपसंयोजक बनाया गया। बैठक में सावन महीने में लगने वाले शिविर के संदर्भ में चर्चा हुई। जिसमें सावन के महीने में बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, जाम की समस्या, हैवी बैरिकेडिंग करने की बात एवं एंबुलेंस की व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा की गई।

इस संदर्भ में विधायक, मंत्री, जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, नगर आयुक्त से मिलकर हर संभव मदद करने के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया। अंत में उपसंयोजक सज्जन कुमार अग्रवाल ने सभी शिविर संचालकगण का धन्यवाद दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *