Press "Enter" to skip to content

शिवहर में मुहर्रम अखाड़ों के बीच हिं’सक झड़’प, प’त्थरबाजी और मार’पीट में 15 घाय’ल

शिवहर नगर परिषद क्षेत्र में मुहर्रम की तैयारी को लेकर निकले अखाड़ों के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी और मारपीट शुरू हो गई. घटना में दोनों पक्षों के करीब 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है.

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4 बजे शहर के अलग-अलग अखाड़े प्रैक्टिस और जुलूस की तैयारी को लेकर निकले थे. इसी दौरान थाना रोड स्थित गुप्ता मेडिकल के पास अखाड़ों के क्रॉसिंग और पास देने को लेकर विवाद शुरू हो गया. हालांकि वहां मामला शांत करा दिया गया. लेकिन कुछ देर बाद गांधी चौक के समीप दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए.

बताया जा रहा है कि विवाद वार्ड नंबर-7 के इस्लामिया अखाड़ा और वार्ड नंबर-8 के मंसूरी अखाड़ा के बीच हुआ। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे और ईंट-पत्थर भी फेंके जाने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान करीब 150 से 200 लोग मौजूद थे और लगभग एक घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. इस मामले में दोनों अखाड़ों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं.

एसडीपीओ ने बताया कि सुबह अखाड़े की प्रैक्टिस के दौरान यह घटना हुई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. नगर थाना प्रभारी रविन्द्र पाल ने बताया कि दोनों पक्ष मिलाकर लगभग 45 नामजद व 30 अज्ञात पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *