Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में शहनाई के बीच च’ली गो’ली, भांजी की शादी में मामा की गो’ली लगने से मौत; परिजनों ने बताया- ‘यह ह’त्या है’

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई गो’लीबारी की घट’ना ने पूरे इलाके को झ’कझोर कर रख दिया। जिस घर में शहनाई बज रही थी और शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही पलों में मात’म पसर गया। भांजी की शादी में शामिल होने पहुंचे मामा की सिर में गो’ली लगने से मौ’त हो गई। घ’टना के बाद परिजनों ने हत्या का आरो’प लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, भटौना गांव निवासी शंभू सहनी के परिवार में उनकी भतीजी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। घर में मेहमानों की भीड़ थी और बारात के स्वागत की तैयारियां की जा रही थीं। इसी दौरान अचानक गो’ली च’लने की घट’ना हुई, जिसमें मुसहरी थाना क्षेत्र निवासी रंजीत साहनी गंभीर रूप से घा’यल हो गए।

बताया जाता है कि रंजीत साहनी रिश्ते में दुल्हन के मामा थे और शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे। घ’टना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृ’त घोषित कर दिया।

मृ’तक के परिजनों का कहना है कि रंजीत साहनी के सिर में गोली लगी थी। परिजनों ने इसे सिर्फ हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर गो’ली मा’री है। घट’ना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी वाले घर में जहां कुछ देर पहले तक खुशी और उत्सव का माहौल था, वहीं घटना के बाद सन्नाटा पसर गया। परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं। गांव के लोग भी इस घ’टना से स्तब्ध हैं। एक तरफ शादी की रस्में चल रही थीं तो दूसरी ओर परिवार के एक सदस्य की मौ’त ने पूरे माहौल को गमगीन बना दिया।

घ’टना की सूचना मिलने के बाद करजा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घ’टनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शादी समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *