मुजफ्फरपुर के नव पदस्थापित जिलाधिकारी आईएएस कुमार गौरव जिले का पदभार लेते ही एक्शन मोड में आ गए है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की विधि व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

वहीं नये जिलाधिकारी IAS कुमार गौरव ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से खास बातचीत में कहा था की “हमारी प्राथमिकता होंगी ज़िलेवासियों के लिए बेहतर काम, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ कैसे हो।”
बता दें कि कल ही उन्होंने जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया था और पदभार करने के बाद ही जिले के आला अधिकारियों के साथ घंटो बैठक की थीम वहीं दुसरी तरफ़ आगामी सिपाही भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करने को लेकर भी एक बैठक की थी। साथ ही आगामी मुहर्रम पर्व को भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बैठक की थी। 


















Be First to Comment