Press "Enter" to skip to content

मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर ब’वाल, महनार में भीड़ ने किया पुलिस पर हम’ला; थानेदार समेत 4 जवान घा’यल

वैशाली जिले के महनार बाजार में मंगलवार रात मुहर्रम से पहले डीजे जब्त करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हम’ला कर दिया। इस दौरान थानेदार, दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घट’ना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन की ओर से डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसी अभियान के तहत महनार थाना पुलिस की टीम बाजार इलाके में डीजे जब्त करने पहुंची थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक डीजे को जब्त कर स्कूल परिसर में रखवा दिया। इसके बाद कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और बाद में मा’रपीट करने लगी। ह’मले में महनार थानाध्यक्ष, एक दारोगा और दो अन्य पुलिसकर्मी घा’यल हो गए। घट’ना के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का वीडियो बनाने की कोशिश भी की, जिस पर उनका मोबाइल गिरा दिया गया।

बवाल की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी तरह की अप्रिय घ’टना को रोका जा सके।

प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, मुहर्रम जैसे संवेदनशील अवसरों पर कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से डीएम और एसपी के निर्देश पर जिले में अभियान चलाया जा रहा था। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *