Press "Enter" to skip to content

बिहार: झपकी लगते ही बेकाबू हुआ ट्रक, आमने-सामने ट’क्कर में चालक की मौ’त; 3 घा’यल

पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-28 पर एक दर्दनाक सड़क हाद’सा हो गया. दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण ट’क्कर में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घा’यल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.

हाद’सा इतना भयावह था कि दोनों ट्रकों के आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. ट’क्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

मृत’क चालक की पहचान पंजाब निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है. वहीं हा’दसे में घा’यल तीन लोगों में उत्तर प्रदेश और पंजाब के निवासी शामिल बताए जा रहे हैं. सभी घा’यलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घट’ना की सूचना मिलते ही मेहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से घा’यलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया.

चिकित्सकों के अनुसार घायलों को बेहतर इलाज की जरूरत है. वहीं पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

हाद’से के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था. क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटाकर सड़क को फिर से चालू कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हा’दसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *