मुजफ्फरपुर शहर में अपरा’धियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े बाइक सवार बद’माशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फ’रार हो गए। घ’टना की पूरी वारदा’त आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर अप’राधियों की पहचान करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, पी’ड़िता अनामिका कुमारी बीबीगंज स्थित आनंदपुरी मोहल्ले की रहने वाली हैं। वह रिक्शा से अपने मायके संजय सिनेमा रोड जा रही थीं। बताया जा रहा है कि जैसे ही रिक्शा ब्रह्मपुरा इलाके से संजय सिनेमा रोड की ओर मुड़ा, उसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और महिला के गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फ’रार हो गए। घ’टना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमा’श मौके से निकल चुके थे। पी’ड़िता ने शोर मचाते हुए बद’माशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार अ’पराधी तेज रफ्तार में भागने में सफल रहे।
पीड़ि’ता अनामिका कुमारी ने बताया कि उनके गले से छीनी गई चेन का वजन लगभग 12 से 15 ग्राम के बीच था। उन्होंने बताया कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। महिला का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करती है तो अपरा’धियों की पहचान संभव है।













Be First to Comment