राज्य सरकार ने सोमवार को अचानक कैबिनेट बैठक बुलाकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी।

सामान्यतः बिहार कैबिनेट की बैठक प्रत्येक बुधवार को होती है, लेकिन तय कार्यक्रम से पहले सोमवार को बैठक बुलाए जाने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा सकती है। माना जा रहा है कि कुछ ऐसे प्रस्ताव सरकार के पास लंबित हैं, जिन पर जल्द निर्णय लेना आवश्यक है। इसी वजह से निर्धारित समय से पहले कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार आगामी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कई बड़े फैसले ले सकती है। साथ ही विभिन्न विभागों से जुड़े वित्तीय और प्रशासनिक प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।













Be First to Comment