दरभंगा: दरभंगा राज परिवार की महारानी कामसुंदरी देवी के निधन के बाद राजशाही परंपराओं, श्राद्ध कर्म और संपत्ति अधिकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। महारानी के निधन के बाद युवराज कपिलेश्वर सिंह दरभंगा पहुंचे और सबसे पहले श्यामा माई मंदिर परिसर स्थित महारानी के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह कल्याणी निवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपने चचेरे भाई रत्नेश्वर सिंह से मुलाकात की। इसी दौरान महारानी के विधिवत श्राद्ध कर्म की रूपरेखा भी तय की गई।

मीडिया से बातचीत में युवराज कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि महारानी के समाधि स्थल पर एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्राद्ध कर्म में देश-विदेश से कई बड़ी और विशिष्ट हस्तियों के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए आमंत्रण भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युवराज ने स्पष्ट संकेत दिए कि श्राद्ध कर्म के संपन्न होने के बाद कल्याणी निवास पर राज परिवार का अधिकार स्थापित होगा।















Be First to Comment