Press "Enter" to skip to content

यूट्यूब पर वीडियो देखकर ऑपरेशन: मृ’तक महिला को जिंदा बताकर किया रे’फर, फिर मौके से भागा झोलाछाप

भागलपुर: बिहार के भागलपुर के कहलगांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. कहलगांव प्रखंड क्षेत्र के एकचारी पंचायत के श्रीमठ स्थान के पास एक गर्भवती महिला का ऑपरेशन झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर कर दिया है. ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई, जबकि बच्चा सुरक्षित है.

operation after watching youtube

परिजनों ने किया जोरदार हंगामा

घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है, जिसके बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों ने डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर महिला के शव को रखकर जोरदार हंगामा किया. इसके बाद मौके पर रसलपुर थाने की पुलिस पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रसव पीड़ा के बाद परिजन महिला को क्लीनिक लेकर आए

मृतक महिला का ससुराल झारखंड के ठाकुरगंटी मोढिया है. पति विक्रम साह मजदूरी करता है. गर्भवती होने के बाद पत्नी स्वाति देवी रसलपर स्थित अपने मायके में रह रही थी. महिला की माता सुषमा देवी के देखरेख में महिला का इलाज श्रीमठ स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक से चल रहा था. गुरुवार रात अचानक महिला के पेट में प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे.

यूट्यूब से वीडियो देखकर ऑपरेशन किया शुरू

महिला की हालत देख डॉक्टर ने अपने सहयोगी के साथ परिजनों को ऑपरेशन करने के बात बताई. परिजनों के सहमति जताने के बाद डॉक्टर ने यूट्यूब से वीडियो निकाल कर ऑपरेशन की तकनीक को समझा. इसके बाद बिना जरूरी सुविधा के महिला का ऑपरेशन शुरू कर दिया.

बार-बार रिपीट कर देख रहा था वीडियो

बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर और सहयोगी बार-बार वीडियो को रिपीट कर देख रहे थे, जिस कारण महिला का अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से मौत हो गई. मृतक महिला के पिता जोगी साह की भी मौत 15 साल पहले एक बीमारी से हो गयी थी.

मौत के बाद दूसरे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह

ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु को सुरक्षित निकाल लिया गया. डॉक्टर और उनके सहयोगी ने परिजनों को ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत ठीक नहीं बताते हुए दूसरे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी और मरीज को सौंप दिया. उसके बाद अपना क्लीनिक बंद करके मौके से फरार हो गए.

किसका था क्लीनिक?

श्रीमठ स्थान के पास अमोद साह के मकान में बरसों से यह क्लीनिक चल रहा है. इस क्लीनिक में पहले में भी ऐसे घटना घटी है, हंगामा हुआ है. लेकिन मामला रफा-दफा हो जाने के कारण क्लीनिक पर कार्रवाई नहीं हुई थी. पहले यहां दूसरे डॉक्टर अपने सहयोगी के साथ रहते थे. अब बीते 2 साल से रसलपुर के रहने वाले रंजीत मंडल पुत्र अमर मंडल एक महिला और एक पुरुष सहयोगी के साथ क्लीनिक चला रहा है.

आशा कर्मी ने फंसाया

 मृतक महिला की दादी संजु देवी कहा कि इस क्लीनिक का पता गांव की आशा कर्मी ने दिया था. वही यहां पर लेकर आई थी. उन्होंने बताया कि कल जब पेट में दर्द शुरू हुआ तो पोती को लेकर यहां पहुंचे थे.

‘दोषी पर होगी कार्रवाई’- CS

वहीं प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि इस मामले में अभी जानकारी मुझे मिली है. जांच कर कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. भागलपुर सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. कहलगांव प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मामले की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी व्यक्ति इसमें शामिल हैं, उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *