Press "Enter" to skip to content

बिहार में भीषण ठंड के कारण कई जिलों में स्कूल बंद, देखें लिस्ट

वैशाली: बिहार में ठंड को देखते हुए कई जिलों के डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है. डीएम के अनुसार जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय को वर्ग 1 से 8 तक के सभी शैक्षणिक गतिविधि 8 जनवरी तक बंद रहेंगे.

8 जनवरी तक स्कूल बंद

वैशाली जिला प्रशासन की ओर से डीएम वर्षा सिंह ने ठंड की स्थिति को देखते हुए 7 से 8 जनवरी तक स्कूलों को पूणतः बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है. वैशाली जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर यह आदेश लागू होगा.

मोतिहारी और अररिया में स्कूल बंद

इसके अलावे मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल और अररिया डीएम विनोद दूहन ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. प्री से कक्ष 8 तक यह नियम लागू रहेंगे. आगे और स्कूल बंद करना पड़ा तो इसको लेकर निर्देश जारी किया जा सकता है.

तापमान में कमी

जिला प्रशासन के द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी हुई है. तापमान कम रह रहा है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

परीक्षा का होगा संचालन

 प्री-बोर्ड/ बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से पहले और 04 बजे शाम के बाद प्रतिबंधित रहेगा. वर्ग 8 के ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराहन 03:00 बजे तक संचालित की जा सकती है. आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों को गर्म भोजन देने हेतु मध्याहन 12:00 से अपराह्न 02:00 बजे तक खुलेंगे.

मौसम खराब रहने का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहने की संभावना है. सभी विद्यालय प्रबंधनों को उल्लेखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पूर्णतः स्थगित रखने का आदेश दिया गया है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर्, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशुनगंज, कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *