मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह ज्योति कलश यात्रा शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए गायत्री शक्तिपीठ नाजीपुर तक गया।

वहीं टावर चौक पर ओमप्रकाश, पंकज ,संजय तुलस्यान, माखन शाह चौक पर श्याम सुंदर भीमसरिया ,कल्याणी चौक पर गिरिजेश कुमार एवं विभिन्न लोगों ने रथ का फूलों से स्वागत की एवं आरती की।


बता दें कि परम वंदनीय माताजी एवं अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर विचार क्रांति के बीजों को बोने के लिए सबके बीच शांतिकुंज हरिद्वार से चलकर आई है।
यह ज्योति कलश रथ लोगों के जीवन में परिवार में एवं समाज और राष्ट्र के लिए पथ प्रदर्शन के रूप में पिछले 1 वर्ष से अखिल विश्व गायत्री परिवार की और से निकले जा रही है। कलश ने मुजफ्फरपुर जोन अंतर्गत 16 जिला भ्रमण किया है। जिसके बाद अब यह ज्योति कलश दिनांक 5-1 -26 को हरिद्वार लौट जाएगी।

अब तक लगभग लाखों घरों में इस रथ के माध्यम से जन-जन तक परम पूज्य गुरुदेव द्वारा जीवन भर लिखे गए 3200 साहित्य का वितरण किया गया।

यह साहित्य जीवन के विभिन्न विभिन्न विषयों पर आधारित है। पूरे रथ यात्रा के कार्यक्रम में शक्तिपीठ व्यवस्थापक ललितेश्वर प्रसाद सिंह, उमेश सिंह, मधुसूदन पांडे, अमरेश सिंह, राकेश कुमार गोलू ,नितेश कुमार, हिमांशु ,नितिश्वर ओमप्रकाश गुप्ता, बबलू तिवारी,मधु देवी, रूप सागर देवी उपस्थित रहें।












Be First to Comment