मुजफ्फरपुर: जिले के पारस मॉल में लीचिपुरम अभियान के अंतर्गत संगठन के निर्माण हेतु एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से सुरेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष एवं नीतु तुलस्यान को मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़े कई सदस्यों को विभिन्न पदों का दायित्व सौंपा गया, जिनके द्वारा विधिवत शपथ ग्रहण की गई। आयोजन में पधारे सभी सदस्यों का स्वागत लीचिपुरम पिन और उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए मोमेंटो प्रदान किया गया।

इस अवसर पर लीचिपुरम समूह गान की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम में लीचिपुरम आर्ट से जुड़े विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। सभी सदस्यों के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की कैटवॉक प्रस्तुति भी की गई।

लीचिपुरम आर्ट के अंतर्गत शॉल, डिजाइनर चादरें, साड़ियाँ, जूट बैग, मेटल क्लच, ज्वेलरी, की-रिंग,डायरी आदि का प्रदर्शन किया गया, जिन पर महिलाओं द्वारा अत्यंत सुंदर एवं रचनात्मक कार्य किया गया है।

लीचिपुरम अभियान पूर्णतः उन लोगों को समर्पित है जो कुछ नया करना चाहते हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को यह दृष्टि देना है कि लीची से जुड़े विविध रचनात्मक एवं रोजगारपरक कार्य किस प्रकार किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान को सफल बनाने में गौरव राज,रश्मि तुलस्यान प्रेरणा हिसारिया, दीपा सिंघानिया, अनू पोद्दार , मुस्कान केसरी, अर्चना सिंह, मालती गुप्ता, दीप शिखा एवं मौनिता प्रसाद का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।














Be First to Comment