Press "Enter" to skip to content

बिहार में ग’न पॉइंट पर 17 लाख की लू’ट

मुजफ्फरपुर : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इसका उदाहरण मुजफ्फरपुर में देखने को मिला. शनिवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने गन पॉइंट पर 17 लाख रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

मुजफ्फरपुर में 17 लाख की लूट

लूट की यह घटना कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास न्यू फोर लेन रोड, लालू राबड़ी मोड़ के नजदीक हुई. जहां माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूट लिया गया. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

पीड़ित कर्मचारी की पहचान विक्रम कुमार के रूप में हुई है. उसने पुलिस को बताया कि वह जमालाबाद और चांदनी चौक क्षेत्र से कलेक्शन के रूप में 17 लाख रुपये नकद लेकर आगे वितरण के लिए जा रहा था. इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था.

CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कराई. साथ ही अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

गहनता से जांच करने में जुटी पुलिस

पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *